बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका है। यहां 2,788 रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। बीएसएफ की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए 1 मार्च 2022 तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से वर्ष 2021-22 के लिए कुल 2788 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 137 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC Assistant Public Sanitary & Waste Management Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। हालांकि, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2022 है।
कुल पद- 130
यूडीसी – 66 पद
स्टेनोग्राफर – 4 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ – 60 पद
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 130 है। आवेदन करने के लिए 15 फरवरी, 2022 तक का समय है।
आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रजी सहित) याआचार्य (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आवेदक की आयु 18 साल से अधिक और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 के आधार पर होगी। OBC के लिए उम्र सीमा 18 साल से 27 साल तक है। महिलाओं के लिए उम्र सीमा 18 साल से 28 साल है। SC-ST वर्ग के पुरुष, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए उम्र सीमा 18 साल से 30 साल तक है।
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर Bihar Police सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3- Online Application: Click here to Submit Application for the post of Prohibition Constable के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
रिक्त पदों की संख्या 365 है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन उपलब्ध है, यहां से इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। आज यानी 18 जनवरी 2022 को आवेदन का आखिरी दिन है। जिन कैंडीडेट ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
यहां आवेदन करने वाले कैंडीडेट ये ध्यान रखें कि उन्हें हिंदी में पढ़ना व लिखना आता हो। आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 27 साल है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। कैंडीडेट्स का चयन स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म 22 फरवरी 2022 तक जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cgwb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भर्ती नोटिफिकेशन में ही दिया गया है।
केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (CGWB) ने स्टाफ कार ड्राइवर के 23 पदों पर भर्ती निकाली है। बोर्ड द्वारा रोजगार समाचार सप्ताह 8 से 14 जनवरी 2022 में ये विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड), ग्रुप सी (मिनिस्ट्रियल, नॉन-गजेटेड) के पदों पर वैकेंसी है। पे स्केल (19,900 – 63,200) तक रहेगा। बता दें कि केंद्रीय भूमि जल बोर्ड भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, हिमाचल प्रदेश के एससी / एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।
नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपए से 34800 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं । सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज ईमेल आईडी projecthr@becil.com के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
सुपरवाइजर और इन्वेस्टिगेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर और स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इन्वेस्टिगेटर के 350 पद और सुपरवाइजर के 150 पद शामिल हैं। इन्वेस्टिगेटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 59500 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी / दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / पावर) के 75 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन) के 14 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 80 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 14 पद, रिसर्च के 7 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज के 3 पद शामिल हैं।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 80 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 14 पद, रिसर्च के 7 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए इंटरव्यू के जरिए होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।