बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी पाने का शानदार मौका है। यहां 2,788 रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। बीएसएफ की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए 1 मार्च 2022 तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया से वर्ष 2021-22 के लिए कुल 2788 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसमें 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 137 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक सैनिटरी एंड वेस्ट मैनेजमेंट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BPSC Assistant Public Sanitary & Waste Management Officer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 17 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। हालांकि, आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2022 है।

Pariksha Pe Charcha 2022: छात्रों को ‘तनाव मुक्त परीक्षा’ का मंत्र देगें पीएम मोदी, शिक्षकों और अभिभावकों से भी करेंगे बात

Live Updates
13:46 (IST) 18 Jan 2022
ESIC Kerala Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद

कुल पद- 130

यूडीसी - 66 पद

स्टेनोग्राफर - 4 पद

मल्टी टास्किंग स्टाफ - 60 पद

13:17 (IST) 18 Jan 2022
ESIC Kerala Recruitment 2022: ईएसआईसी में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में कई पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 130 है। आवेदन करने के लिए 15 फरवरी, 2022 तक का समय है।

12:40 (IST) 18 Jan 2022
Bihar Constable Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण पत्र या बिहार राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रजी सहित) याआचार्य (अंग्रेजी सहित) प्रमाण पत्र होना चाहिए।

12:10 (IST) 18 Jan 2022
Bihar Constable Recruitment 2022: क्या होना चाहिए आयुसीमा

आवेदक की आयु 18 साल से अधिक और 25 साल से कम होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2021 के आधार पर होगी। OBC के लिए उम्र सीमा 18 साल से 27 साल तक है। महिलाओं के लिए उम्र सीमा 18 साल से 28 साल है। SC-ST वर्ग के पुरुष, महिलाओं और थर्ड जेंडर के लिए उम्र सीमा 18 साल से 30 साल तक है।

11:20 (IST) 18 Jan 2022
Bihar Constable Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होम पेज पर Bihar Police सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3- Online Application: Click here to Submit Application for the post of Prohibition Constable के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4- रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 5- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

10:48 (IST) 18 Jan 2022
Bihar Constable Recruitment 2022: कितने पद हैं रिक्त

रिक्त पदों की संख्या 365 है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन उपलब्ध है, यहां से इस भर्ती के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

10:12 (IST) 18 Jan 2022
Bihar Constable Recruitment 2022: बिहार में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती

बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। आज यानी 18 जनवरी 2022 को आवेदन का आखिरी दिन है। जिन कैंडीडेट ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

09:36 (IST) 18 Jan 2022
CGWB Recruitment 2022: क्या है आयुसीमा

यहां आवेदन करने वाले कैंडीडेट ये ध्यान रखें कि उन्हें हिंदी में पढ़ना व लिखना आता हो। आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 27 साल है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। कैंडीडेट्स का चयन स्किल टेस्ट/ट्रेड टेस्ट के आधार पर होगा।

08:58 (IST) 18 Jan 2022
CGWB Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म 22 फरवरी 2022 तक जमा कराना होगा। इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडीडेट मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडीडेट के पास हैवी व्हीकल ड्राइविंग का लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

08:34 (IST) 18 Jan 2022
CGWB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cgwb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भर्ती नोटिफिकेशन में ही दिया गया है।

08:00 (IST) 18 Jan 2022
CGWB Recruitment 2022: केंद्रीय भूमि जल बोर्ड ने निकाली भर्ती

केंद्रीय भूमि जल बोर्ड (CGWB) ने स्टाफ कार ड्राइवर के 23 पदों पर भर्ती निकाली है। बोर्ड द्वारा रोजगार समाचार सप्ताह 8 से 14 जनवरी 2022 में ये विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। इसके मुताबिक, स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड), ग्रुप सी (मिनिस्ट्रियल, नॉन-गजेटेड) के पदों पर वैकेंसी है। पे स्केल (19,900 – 63,200) तक रहेगा। बता दें कि केंद्रीय भूमि जल बोर्ड भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

22:30 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, हिमाचल प्रदेश के एससी / एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।

22:01 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPPSC भर्ती के लिए योग्यता

नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।

21:30 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPPSC भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के कुल 20 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10300 रुपए से 34800 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

20:56 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: HPPSC भर्ती 2022

हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं । सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 27 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:27 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BECIL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज ईमेल आईडी projecthr@becil.com के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी / एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

20:03 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BECIL भर्ती के लिए योग्यता

सुपरवाइजर और इन्वेस्टिगेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर और स्थानीय भाषा की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 साल निर्धारित की गई है।

19:31 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BECIL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इन्वेस्टिगेटर के 350 पद और सुपरवाइजर के 150 पद शामिल हैं। इन्वेस्टिगेटर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 24,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

19:01 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BECIL भर्ती 2022

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने इन्वेस्टिगेटर और सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ‌ सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 25 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:34 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPCL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत 59500 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल / ओबीसी / दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

18:02 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPCL भर्ती के लिए योग्यता

असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

17:38 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPCL भर्ती रिक्ति विवरण

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल / पावर) के 75 पद, असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन) के 14 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 24 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

17:00 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPCL भर्ती 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 31 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:29 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: SEBI भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, एससी / एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपए देना होगा।

16:05 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: SEBI भर्ती के लिए योग्यता

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।

15:32 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: SEBI भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 80 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 14 पद, रिसर्च के 7 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज के 3 पद शामिल हैं।

15:04 (IST) 17 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: SEBI भर्ती 2022

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ‌सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

14:38 (IST) 17 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: 120 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 120 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट मैनेजर (जनरल) के 80 पद, असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) के 16 पद, असिस्टेंट मैनेजर (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) के 14 पद, रिसर्च के 7 पद और ऑफिशियल लैंग्वेज के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

13:41 (IST) 17 Jan 2022
SEBI Recruitment 2022: सेबी में 120 पदों पर भर्ती

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ‌सभी इच्छुक उम्मीदवार SEBI Grade A Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर 24 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

12:57 (IST) 17 Jan 2022
JPSC Recruitment 2022: कैसे होगा उम्मीदवरों का चयन

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता को ध्यान में रखते हुए इंटरव्यू के जरिए होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।