Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 Updates: यूपी पुलिस में भर्ती होने का बड़ा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPBPB) द्वारा असिस्टेंट ऑपरेटर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 27 जनवरी 2022 है और आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 है।
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 1092 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है और कैंडीडेट 19 फरवरी 2022 तक ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरू हुई थी। जिन कैंडीडेट्स ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
Sarkari Naukri: केंद्र और राज्य सरकारों ने विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई सरकारी विभागों के नतीजों से जुड़ी जानकारी भी आपको इस ब्लॉग में मिल जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 15 जनवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 15 फरवरी 2022
कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा निकाली गईं 3847 रिक्त पदों पर भर्ती की आज आखिरी तारीख है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत अपर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के रिक्त पद भरे जाएंगे।
स्टेप 1- RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- Recruitment ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3- Rajasthan RSMSSB Junior Engineer Direct Recruitment Online Form 2022 के लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- Apply Online के लिंक पर जाएं।
स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
जूनियर इंजीनियर सिविल- 488 सीटें
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट- 368 सीटें
सेल्फ गवर्नेंस यूनिट- 236 सीटें
कुल रिक्त पद- 1092 पद
गैर अनुसूचित क्षेत्र- 1040 पद
अनुसूचित क्षेत्र- 52 पद
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 21 जनवरी 2022
आवेदन की आखिरी तारीख- 19 फरवरी 2022
फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 19 फरवरी 2022
राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। रिक्त पदों की संख्या 1092 है और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (कंप्यूटर साइंस) – 47
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) – 60
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (सिविल) – 4
असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 4
पीजीसीआईएल एईटी भर्ती गेट 2021 स्कोर के आधार पर की जाएगी। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स के लिए कुल 105 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2022 है।
पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक इंजीनियर उम्मीदवार पावरग्रिड भर्ती 2022 के लिए 27 जनवरी से 20 फरवरी 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट powergridindia.com पर आवेदन कर सकते हैं।
सभी पात्र उम्मीदवार उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.gujarathighcourt.nic.in और https://hcojas.gujarat.gov.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 1000 रुपए, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति (पीएच) और भूतपूर्व सैनिक वर्ग से 500 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।
सामान्य श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति या सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के साथ ही विकलांग व्यक्तियों ( PH) और भूतपूर्व सैनिक की अधिकतल आयु 38 वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास भारत में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री होनी चाहिए और उसे स्थानीय भाषा (गुजराती) की अच्छी समझ होनी चाहिए। इशके साथ ही उम्मीदवार को सिविल या आपराधिक क्षेत्राधिकार के न्यायालयों में अधिवक्ता के रूप में अभ्यास किया होना चाहिए।
आवेदन जमा करने की शुरुआत: 3 फरवरी 2022
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मार्च 2022
प्रारंभिक परीक्षा (उन्मूलन परीक्षा) – 15 मई 2022
मुख्य लिखित परीक्षा – 17 जुलाई 2022
मौखिक साक्षात्कार – 9 अक्टूबर 2022
सिविल जजों के लगभग 219 नियमित रिक्तियों (मौजूदा और भविष्य) की भर्ती प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवार को 44,850 तक वेतन दिय जाएगा।
गुजरात उच्च न्यायालय ने सिविल जज के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री की अपेक्षित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 3 फरवरी 2022 से 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास जनरल नर्स और मिडवाइफरी (जीएनएम) में बीएससी नर्सिंग या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट को देखें। यूआर और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की आयु सीमा 42 वर्ष, बीसी/एमबीसी के लिए 45 वर्ष, यूआर एफ/ईडब्ल्यूएस एफ के लिए 45 वर्ष और एससी / एसटी के लिए आयु सीमा 47 वर्ष होनी चाहिए।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2022 से शुरू हुई है, जो 03 मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 मानदेय के साथ 15000 तक प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के कुल 4050 पदों को भरा जाएगा, जिसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम), पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीडब्ल्यू और आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से वेतन, योग्यता, आयु सीमा समेत अन्य जानकारी देख सकते हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2022 से शुरू हुई है, जो 03 मार्च 2022 को समाप्त हो जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 मानदेय के साथ 15000 तक प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाने का क्रेज देश के युवाओं में आज भी बहुत ज्यादा है। इसका मुख्य कारण ये है कि एक तो सरकारी नौकरी सुरक्षित मानी जाती है और दूसरा इसे पाना समाज में गौरव की बात होती है। यही वजह है कि हर साल देश में लाखों की संख्या में युवा सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उससे जुड़ी डिटेल्स इस ब्लॉग में मिल जाएंगी।
