भारतीय सेना के तहत पश्चिमी कमान, पूर्वी कमान और दक्षिण पश्चिमी कमान हेड क्वार्टर ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए रोज़गार समाचार में विज्ञापन जारी किया है। इस अभियान के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 159 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड II के 9760 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवार RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

आर्मी हेडक्वार्टर सेलेक्शन बोर्ड (ASB) ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट jointerritorialarmy.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार Territorial Army Officer Recruitment 2022 के लिए 4 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से टेरिटोरियल आर्मी में ऑफिसर के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही भर्ती से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

16:22 (IST) 11 Apr 2022
SBI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मैनेजर के 2 पद, एडवाइजर के 4 पद और सीनियर एग्जीक्यूटिव के 2 पद शामिल हैं।

16:10 (IST) 11 Apr 2022
SBI Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 28 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:00 (IST) 11 Apr 2022
Garhwal Rifles Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता

स्टेनोग्राफर और क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।‌वहीं, अन्य पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए।

15:50 (IST) 11 Apr 2022
Garhwal Rifles Recruitment 2022: इतना मिलेगा वेतन

गढ़वाल राइफल्स में स्टेनोग्राफर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25900 रुपए से 81100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, क्लर्क, ब्लैकस्मिथ और कुक पदों के लिए उम्मीदवारों को 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने और अन्य पदों के लिए 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

15:41 (IST) 11 Apr 2022
Garhwal Rifles Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 13 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के 1 पद, क्लर्क के 2 पद, ब्लैकस्मिथ के 1 पद, कुक के 3 पद, बूटमेकर के 1 पद, वॉशर मैन के 1 पद, नाई के 2 पद, स्वीपर के 2 पद और रेंज चौकीदार के 1 पद शामिल हैं।

15:25 (IST) 11 Apr 2022
Garhwal Rifles Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

गढ़वाल राइफल्स, रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन, उत्तराखंड ने स्टेनोग्राफर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

15:13 (IST) 11 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

14:57 (IST) 11 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: क्या होनी चाहिए योग्यता?

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

14:29 (IST) 11 Apr 2022
RPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आज यानी 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 निर्धारित की गई है।

Government Job 2022: एम्प्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। जबकि, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।