Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के लिए अविवाहित पुरुष और महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Indian Army SSC Tech 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 6 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा तमिल नाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार TNUSRB SI Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर 7 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 मार्च 2022 से शुरू की गई है।

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) ने विभिन्न विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए appsc.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 11 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 77 पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022  Updates: बैंक, पुलिस, राजस्व और शिक्षा सहित कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। विभागों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरियों से संबंधित सभी जानकारी देंगे।

21:00 (IST) 8 Mar 2022
TNUSRB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से सब इंस्पेक्टर (तालुक) के 399 पद और सब इंस्पेक्टर (आर्म्ड रिजर्व) के 45 पद सहित कुल 444 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

20:34 (IST) 8 Mar 2022
TNUSRB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

तमिल नाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर 7 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20:01 (IST) 8 Mar 2022
OSSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 3 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

19:30 (IST) 8 Mar 2022
OSSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

ट्राफिक कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा ट्राफिक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।

18:59 (IST) 8 Mar 2022
OSSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान के माध्यम से ट्राफिक कॉन्स्टेबल के 56 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

18:32 (IST) 8 Mar 2022
OSSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमिशन (OSSC) ने ट्राफिक कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर 3 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

18:07 (IST) 8 Mar 2022
JPSC Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर 24 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

17:30 (IST) 8 Mar 2022
JPSC Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आयुर्वेदिक में BAMS की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 47 साल निर्धारित की गई है।

17:06 (IST) 8 Mar 2022
JPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के कुल 207 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

16:29 (IST) 8 Mar 2022
JPSC Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

16:04 (IST) 8 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: ऐसे करना होगा आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज पंजीकृत डाक द्वारा मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, मंडल कार्यालय, उज्जवल कंपलेक्स, तीसरी मंजिल, चांदमारी, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण – 845401 के पते पर 21 मार्च 2022 तक भेज सकते हैं।

15:30 (IST) 8 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: जानें आवश्यक योग्यता

चपरासी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी पढ़ने और लिखने का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है।

14:58 (IST) 8 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सीतामढ़ी में चपरासी के कुल 21 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14500 रुपए से 28000 145 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

14:44 (IST) 8 Mar 2022
PNB Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चपरासी पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 की शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: इन भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों को विभागों की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन करना होगा.