भारतीय नौसेना ने फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 60 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से भारतीय नौसेना में कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फार्मासिस्ट के 1 पद, फायरमैन के 120 पद और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा पटना हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरियों के लेटेस्ट अपडेट्स देंगे और साथ ही भर्ती से जुड़ी योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।

15:00 (IST) 1 May 2022
IGI Aviation Recruitment 2022: 1095 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कस्टमर सर्विस एजेंट के 1095 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

14:25 (IST) 1 May 2022
IGI Aviation Recruitment 2022: नया नोटिफिकेशन जारी

आईजीआई (IGI) एवियशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने कस्टमर सर्विस एजेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार IGI Aviation Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 22 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Job 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2022 से शुरू की गई है।