भारतीय नौसेना ने फायरमैन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 60 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के माध्यम से भारतीय नौसेना में कुल 127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, फार्मासिस्ट के 1 पद, फायरमैन के 120 पद और पेस्ट कंट्रोल वर्कर के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा पटना हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), भोपाल ने सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन सरकारी नौकरियों के लेटेस्ट अपडेट्स देंगे और साथ ही भर्ती से जुड़ी योग्यता और अन्य आवश्यक जानकारी भी बताएंगे।

21:23 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय डाक में कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड के कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।

21:22 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय डाक में 38926 पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

21:20 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: भारतीय डाक में नौकरी का मौका

भारतीय डाक ने ग्रामीण डाक सेवक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीद्वारआधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर आज यानी 2 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जून 2022 निर्धारित की गई है।

21:00 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मिडवाइफरी एजुकेटर के लिए योग्यता

मिडवाइफरी एजुकेटेड पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास नर्सिंग में B.Sc. / M.Sc की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

20:21 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मिडवाइफरी एजुकेटर के 18 पद रिक्त

इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश में मिडवाइफरी एजुकेटर के 18 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

20:03 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मिडवाइफरी एजुकेटर पदों पर भर्ती

नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने मिडवाइफरी एजुकेटर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर आज यानी 2 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मई निर्धारित की गई है।

19:38 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यंग प्रोफेशनल्स के लिए करें अप्लाई

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

19:00 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यंग प्रोफेशनल्स के लिए योग्यता

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

18:35 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यंग प्रोफेशनल्स को इतना मिलेगा वेतन

इस अभियान के माध्यम से स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में यंग प्रोफेशनल्स के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 400,00 रुपए से 60,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

18:06 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: यंग प्रोफेशनल्स पदों पर भर्ती

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने यंग प्रोफेशनल्स पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in के माध्यम से 12 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

17:30 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: कैनरा बैंक भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

सभी योग्य उम्मीदवार कैनरा बैंक में इन पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट / स्पीड पोस्ट के माध्यम से 20 मई 2022 तक भेज सकते हैं।

17:01 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: कैनरा बैंक भर्ती के लिए योग्यता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 22 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, जूनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है।

16:35 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: कैनरा बैंक में इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 12 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डिप्टी मैनेजर के 4 पद, असिस्टेंट मैनेजर के 4 पद और जूनियर ऑफिसर के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद इन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

16:00 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: बैंक में नौकरी का मौका

कैनरा बैंक ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।‌ सभी योग्य उम्मीदवार20 मई 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

15:50 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 24 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आपकी योग्यता अवश्य जांच लें।

15:40 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे भर्ती के लिए योग्य्ता

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। ‌साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई।

15:31 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे में 1033 पद रिक्त

इस अभियान के माध्यम से वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, स्टेनोग्राफर, मशीनिस्ट और फिटर सहित विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस के कुल 1033 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

15:28 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: रेलवे में इन पदों पर भर्ती

साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 24 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है।

15:10 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: लेक्चरर पदों के लिए आयु सीमा

लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत सैलरी दी जाएगी।

15:00 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: लेक्चरर पदों के लिए ऐसे करें अप्लाई

सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 5 मई से 4 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

14:50 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: लेक्चरर पदों पर ऐसे होगी भर्ती

लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले पेपर में जनरल स्टडीज से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, दूसरे पेपर में संबंधित विषय से 300 अंकों के सवाल होंगे और इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।

14:40 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान में लेक्चरर के 6 हजार पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से बायोलॉजी, कॉमर्स, म्यूजिक, एग्रीकल्चर, जियोग्राफी, हिस्ट्री, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, फिजिक्स, उर्दू और इकोनॉमिक्स सहित लेक्चरर स्कूल एजुकेशन के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

14:30 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान में लेक्चरर पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से 5 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जून 2022 निर्धारित की गई है।

14:24 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर इतना मिलेगा वेतन

इस प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत 56100 रुपए से 177500 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

14:21 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: साइंटिफिक ऑफिसर पदों के लिए दोबारा आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन ने स्टेट सर्विस एग्जाम के अलावा साइंटिफिक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए भी उम्मीदवारों से दोबारा ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब उम्मीदवार 9 मई 2022 की शाम 6:00 बजे तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

14:20 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मध्य प्रदेश में इन पदों पर भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन के माध्यम से अपनी योग्यता जरूर चेक कर लें।

14:19 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: मध्य प्रदेश में इन पदों के लिए फिर से आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के लिए योग्य उम्मीदवारों से फिर से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर आज यानी 2 मई 2022 से आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 मई 2022 निर्धारित की गई है।

14:18 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में ऐसे होगी भर्ती

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

14:17 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में भर्ती के लिये योग्यता

जूनियर ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 32 साल निर्धारित की गई है।

14:16 (IST) 2 May 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट में इतने पदों पर भर्ती

इस अभियान के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर ट्रांसलेटर के 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।

Govt Job 2022: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 15 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2022 से शुरू की गई है।