UPTET Result 2021, Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मई 2022 निर्धारित की गई है। इस अभियान के माध्यम से राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के कुल 9760 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान सबोर्डिनेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने हाउसकीपर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 4 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 6 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022: देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी निकली है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको इन नौकरियों के ताजा अपडेट्स देंगे। इसके साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता और अन्य ज़रूरी जानकारी भी देंगे।
आवेदन के पास केंद्रीय होम्योपैथी परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से होम्योपैथी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुल 20 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक का पंजीकरण राज्य होम्योपैथी परिषद में भी होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए 30 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Online Recruitment Portal पर क्लिक करें।
मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 285.40 रुपए आवेदन फीस देना है, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 185.40 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इन विभिन्न पदों के लिएन आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने लोकल फंड ऑडिट सर्विस सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in 13 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन विभिन्न पदों पर आवेदकों का चयन कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएग।
इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा में आरक्षित वर्ग के आवेदकों को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी अपनी योग्यतानुसार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in के जरिए 19 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों के उम्र की गणना 1 जुलाई 2021 से की जाएगी। आवेदक की अधिकतम उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को देख सकते हैं।
आवेदक के पास एनएमसी-टीईक्यू विनियमों के अनुसार- चिकित्सा संस्थानों में शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता विनियम 22 फरवरी 2022 के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट प्रोफेसर 399 के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 5 अप्रैल 2022 से 25 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के जरिए करना होगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिया गया पति को 18 अप्रैल 2022 तक भेज सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 600 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.E / B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा डिप्टी मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 36 साल और सीनियर इंजीनियर पदों के लिए 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 से 10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग और राजस्थान के क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 350 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एजुकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के कुल 9760 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अंग्रेजी के 1668 पद, हिंदी के 1298 पद, गणित के 1613 पद, संस्कृत के 1800 पद, विज्ञान के 1565 पद, विज्ञान के 1640 पद, पंजाबी के 70 पद और उर्दू के 106 पद शामिल हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड II पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में कुल 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, डिप्टी मैनेजर के 6 पद और सीनियर इंजीनियर के 27 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार 18 अप्रैल 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों की उम्र 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) – 427 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) – 34 पद
असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) – 5 पद
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए कल यानी 6 अप्रैल 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in के जरिए इन पदों के लिए 15 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 5 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओडिशा में असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिशरीज साइंस में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर के कुल 177 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 85 पद, एसईबीसी के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 26 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 63 पद शामिल हैं।
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने असिस्टेंट फिशरीज ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई निर्धारित की गई है।
Govt Job 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड ए और ग्रेड बी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org पर 18 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार टेक्निकल सर्विस कमिशन (BSTC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जारी कर दिया है।
