Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार IPPB GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RPSC School Lecturer Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 16 मई से 14 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर और रायपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के 2077 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 3 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 24 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अनारक्षित और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए और उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर ट्रेनी के कुल 14 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 6 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर 24 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
असिस्टेंट केमिस्ट और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल निर्धारित की गई है। जबकि, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, सब डिविजनल इंजीनियर पदों के लिए आयु सीमा 35 साल और सीनियर लेक्चरर के लिए 50 साल है।
इस अभियान के माध्यम से कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट केमिस्ट के 22 पद, असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट के 40 पद, असिस्टेंट डायरेक्टर के 1 पद, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के 1 पद, सीनियर लेक्चरर के 1 पद और सब डिविजनल इंजीनियर के 2 पद शामिल हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट सहित अन्य पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) 2021 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अपर डिवीजन असिस्टेंट के 11 पद, लोअर डिवीजन असिस्टेंट के 20 पद और सप्लाई इंस्पेक्टर के 45 पद शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने सप्लाई इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 12 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 43000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कर्नाटक बैंक ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com पर 10 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2022 निर्धारित की गई है।
असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 7 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट ऑडिट ऑफीसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से B.Com / BBA / MBA (फाइनेंस) / BA (इकोनॉमिक्स) / B.Sc. (मैथमेटिक्स) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए।
इस अभियान के माध्यम से असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के 6 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार 20 मई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Govt Job 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी योग्य उम्मीदवार RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
