Sarkari Naukri, Sarkari Result 2022 Updates 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार IPPB GDS Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार RPSC School Lecturer Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 16 मई से 14 जून 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने नागपुर और रायपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के 2077 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.org पर 3 जून 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में भर्ती की जा रही है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी के ताजा अपडेट्स बताएंगे। इसके साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट के बारे में भी जानकारी देंगे।
आवेदक के उम्र की गणना 14 मई 2022 से की जाएगी। आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के 40 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in के जरिए 14 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों का चयन सीबीटी परीक्षा और सामान्य योग्यता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 1अप्रैल 2022 से की जाएगी।
ऑपरेशन तकनीशियन के 94 पद, बॉयलर तकनीशियन के 18 पद, मेंटेनेंस टेक्निशियन (मैकेनिकल) के 14 पद सहित कुल 186 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com के जरिए 21 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा की तिथि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
आवेदक की उम्र 25 वर्ष के अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 1 अप्रैल 2022 से की जाएगी।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए।
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने सर्वेयर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com के जरिए 21 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होगी चाहिए। चयनित आवेदकों को 40 से 60 हजार रूपए तक सैलरी मिलेगी।
आवेदक के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा भी लिया हो।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने यंग प्रोफेशनल के 50 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sportsauthorityofindia.nic.in के जरिए 12 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभी लिखित परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
सामान्य वर्ग के आवेदक को 400 रूपए और एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग आवेदकों को 100 रूपए परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदक की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक के उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी।
आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 37 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in के जरिए इन पदों के लिए 26 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 22 साल निर्धारित की गई है। साथ ही उम्मीदवार की लंबाई 167 सेमी होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से केरल में कॉन्स्टेबल के 198 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 31100 रुपए से 66800 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
केरल पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) ने पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट keralapsc.gov.in पर 18 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / आर्थिक रुप से कमजोर उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अंग्रेजी में न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए।
इस प्रक्रिया के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 86 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 21,184 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर 22 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 20 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 700 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवक के 650 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई निर्धारित की गई है।
Govt Job 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब सभी योग्य उम्मीदवार RPSC Senior Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।