Rajasthan Police Constable Result 2022, Sarkari Naukri in Railway Police Banks and other Government Department Updates In Hindi: सीमा सुरक्षा बल ने सीनियर एयरक्राफ्ट मकैनिक, सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 30 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर, जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर और सिक्योरिटी असिस्टेंट सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर भेज सकते हैं।

वहीं, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में असिस्टेंट के 6 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 4 पद, हिंदी ट्रांसलेटर के 1 पद, लाइब्रेरियन के 2 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 9 पद और स्टाफ कार ड्राइवर के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 25 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Live Updates

Latest Government Jobs 2022 (सरकारी नौकरी) Results News Updates: देशभर में लाखों युवा सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं। हालांकि,‌ सही जानकारी के अभाव में कई बार अच्छे मौके भी निकल जाते हैं। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको सरकारी नौकरी से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताएंगे। साथ ही अन्य आवश्यक जानकारी भी देंगे।

10:48 (IST) 25 Jul 2022
MPPEB Group 3 Recruitment 2022: इस तहर होगा चयन

MPPEB Group 3 Recruitment 2022: इन पदों पर चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के जरिए संपन्न होगी। परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2022 को दो पालियों में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।

10:29 (IST) 25 Jul 2022
MPPEB Recruitment 2022: सब इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां

MPPEB Recruitment 2022: सब इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से 16 अगस्त 2022 तक चलेगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से निकाली गई है। डिटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10:08 (IST) 25 Jul 2022
Ministry of Defence Recruitment 2022: ड्राइवर सहित कई पदों के लिए करें आवेदन

Ministry of Defence Recruitment 2022: हेड क्वार्टर उत्तरी कमान ने ड्राइवर सहित कई पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों के अंदर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

09:42 (IST) 25 Jul 2022
BSF Recruitment 2022:बीएसएफ पदों के लिए करें आवेदन

BSF Recruitment 2022: बीएसएफ में सीनियर एयरक्राफ्ट मैकेनिक सहित कई रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

08:54 (IST) 25 Jul 2022
PPSC Recruitment 2022: दो चरणों में होगा चयन

PPSC Recruitment 2022: इन पदों पर चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहला लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू। आवेदन की उम्र 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं।

08:29 (IST) 25 Jul 2022
PPSC Recruitment 2022: ग्रुप ‘ए’ पदों के लिए जल्द करें आवेदन

PPSC Recruitment 2022: ग्रुप 'ए' पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। कुल 66 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें डिटेल

07:49 (IST) 25 Jul 2022
OPSC AAO Recruitment 2022: आयु सीमा व चयन प्रक्रिया

OPSC AAO Recruitment 2022: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए संपन्न होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

07:35 (IST) 25 Jul 2022
OPSC AAO Recruitment 2022: यह होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

OPSC Recruitment 2022: इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास कृषि में डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी OPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को चेक कर सकते हैं। यहां क्लिक कर जानें डिटेल

07:18 (IST) 25 Jul 2022
OPSC AAO Recruitment 2022: इन पदों के लिए जल्द करें आवेदन

OPSC AAO Recruitment 2022: सहायक कृषि अधिकारी के 261 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए 29 जुलाई 2022 से आवेदन की प्रकिया शुरू होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

19:33 (IST) 24 Jul 2022
Territorial Army Recruitment 2022: टेरिटोरियल आर्मी में भर्ती

टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

19:10 (IST) 24 Jul 2022
DDA Recruitment 2022: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में निकली नौकरी

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ‌उम्मीदवार 8 अगस्त 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

18:28 (IST) 24 Jul 2022
BDL Recruitment 2022: असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती

भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

17:46 (IST) 24 Jul 2022
TNPSC Recruitment 2022: डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती

तमिल नाडु पब्लिक सर्विस कमिशन (TNPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 22 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

17:19 (IST) 24 Jul 2022
NGT Recruitment 2022: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में नौकरी

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने असिस्टेंट के 6 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 4 पद, हिंदी ट्रांसलेटर के 1 पद, लाइब्रेरियन के 2 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 9 पद और स्टाफ कार ड्राइवर के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।

12:32 (IST) 24 Jul 2022
NHM Recruitment 2022: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिस पदों पर भर्ती

नेशनल हेल्थ मिशन ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfuhs.ac.in या nhm.punjab.gov.in पर 25 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:06 (IST) 24 Jul 2022
OPSC Recruitment 2022: असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर पदों पर भर्ती

ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 12 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

11:35 (IST) 24 Jul 2022
CCRAS Recruitment 2022: रिसर्च ऑफिसर सहित यह पद खाली

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वैदिक साइंसेज ने रिसर्च ऑफिसर और फार्मासिस्ट सहित अन्य 38 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार 14 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:57 (IST) 24 Jul 2022
AAI Recruitment 2022: सीनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सीनियर असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 29 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

10:11 (IST) 24 Jul 2022
JIPMER Recruitment 2022: ग्रुप बी और सी पदों पर नौकरी

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

09:32 (IST) 24 Jul 2022
MPPEB Recruitment 2022: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने सब इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन सहित 2557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

09:12 (IST) 24 Jul 2022
NTPC Recruitment 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

08:35 (IST) 24 Jul 2022
PHC Recruitment 2022: ग्रुप सी पदों पर भर्ती

पटना हाईकोर्ट ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर 24 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

08:07 (IST) 24 Jul 2022
WBPSC Recruitment 2022: फैकल्टी पदों पर भर्ती

पश्चिम बंगाल पब्लिक सर्विस कमिशन (WBPSC) ने फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 1 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

19:21 (IST) 23 Jul 2022
SCI Recruitment 2022: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से 46 पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌

18:43 (IST) 23 Jul 2022
SSC Recruitment 2022: जूनियर ट्रांसलेटर सहित अन्य पदों पर भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 4 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

18:11 (IST) 23 Jul 2022
TNPSC Recruitment 2022: डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती

तमिल नाडु पब्लिक सर्विस कमिशन (TNPSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 22 अगस्त 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

17:32 (IST) 23 Jul 2022
AAI Recruitment 2022: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली नौकरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने सीनियर असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 29 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

16:52 (IST) 23 Jul 2022
BARC Recruitment 2022: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में यह पद खाली

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर ने स्टेनोग्राफर सहित 89 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 31 जुलाई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Latest Government Jobs 2022 (सरकारी नौकरी) Results News Updates: राजस्थान पुलिस द्वारा कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जल्द ही राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर घोषित किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के 4338 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।