यहां हम आपको विभिन्न सरकारी विभागों में निकली नौकरी के बारे में बताएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक इंजीनियरों सहित अन्य रिक्त पदों के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आधिकारिक ववेबासइटuppsc.up.nic.in पर 13 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2021 है। इसके अलावा राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने‌ संगणक (Computor) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटsso.rajasthan.gov.in के माध्यम से 8 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2021 है।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: CHECK HERE

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने हैदराबाद में आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.ecil.co.in के माध्यम से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 243 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: CHECK HERE

UPSC: लगातार चार बार परीक्षा में असफल होने वाली ममता ने नहीं मानी हार, पांचवें प्रयास में किया टॉप

Live Updates
15:51 (IST) 6 Sep 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: ECIL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को सबसे पहले कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.org पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ECIL की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ecil.co.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

15:30 (IST) 6 Sep 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: ECIL भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

अप्रेंटिसशिप पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7700 रुपए से 8050 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

15:11 (IST) 6 Sep 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: ECIL भर्ती रिक्ति विवरण

इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 243 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इलेक्ट्रीशियन के 30 पद, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 70 पद, फिटर के 65 पद, टर्नर के 10 पद, मशीनिस्ट के 5 पद और वेल्डर के 15 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं।

14:50 (IST) 6 Sep 2021
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE Updates 2021: ECIL भर्ती 2021

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने हैदराबाद में आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.ecil.co.in के माध्यम से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।