RSMSSB Revised Exam Date 2022: राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की संशोधित तारीख जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से नोटिस चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, जूनियर इंस्ट्रक्टर और जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि, लाइब्रेरियन ग्रेड III पदों के लिए परीक्षा 11 सितंबर को होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
How to download RSMSSB Revised Exam Date 2022 Notice
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘News & Notification’ सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर ‘Jr.Instructor(WC&S)2018, JEN(Agri.)2022, Librarian Grade-III 2022 : Revised Exam Date & Schedule’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने परीक्षा नोटिस खुल जाएगा।
स्टेप 5: अभ्यर्थी नोटिस चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से लाइब्रेरियन ग्रेड 3 के कुल 460 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 394 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 66 पद शामिल हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 10 के तहत सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 26 मई से 24 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।