RRB NTPC 2022 CBAT Admit Card: रेलेव भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी वेतन स्तर 2 और वेतन स्तर 5 स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in पर जारी एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।परीक्षा का आयोजन30 जु लाई 2022 को किया जाना है।
आआरबी इस परीक्षा के लिए पहले ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर चुका है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शेड्यूल (RRB NTPC 2022 CBAT Exam) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।
अभ्य़र्थी इस बात का ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड के उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड के अलावा एक फोटोयुक्त आधिकारिक पहचना पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी भी लेकर जाएं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि वेतन स्तर 2 और 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का रिजल्ट 18 जुलाई को घोषित किया गया था। आरआरबी की ओर से वेतन स्तर 2 के लिए दूसरे चरण की परीक्षा 13 जून 2022 और 16 जून 2022 को आयोजित की गई थी।
वहीं वेतन स्तर 5 के लिए परीक्षा का आयोजन 12 जून 2022 और 15 जून 2022 को किया गया था। आआरबी एनटीपीसी सीबीटी में वेतन स्तर 2 के लिए 1024 और वेतन स्तर 5 के लिए 1190 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
How to Download RRB NTPC 2022 CBAT Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gopv.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए ई-कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें के लिंक पर क्लिक करें।
-अब पंजीकरण संख्या आदि दर्ज कर सबमिट करें।
-एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।