RRB NTPC 2019, CBT Syllabus: RRB NTPC (Non-technical Popular Category) में विभिन्न लेवल पर कल 35,277 वैकेंसी हैं, जिनके लिए 31 मार्च 2019 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रेलवे NTPC चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण सीबीटी – प्रारंभिक परीक्षा और द्वितीय चरण सीबीटी – मुख्य परीक्षा है। इसके बाद स्किल टेस्ट (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट / टाइपिंग स्किल टेस्ट), दस्तावेज़ सत्यापन और आखिर में मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा। फर्स्ट स्टेज सीबीटी जून से सितंबर माह के बीच होंने की उम्मीद है। परीक्षा में जनरल साइंस, मैथ, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स विषयों से जुड़े सवाल होंगे। परीक्षा में 100 अंकों के लिए होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। आज जानिए जनरल अवेयरनेस का पूरा सिलेबस।
RRB NTPC Syllabus For General Awareness: 1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं, 2. गेम और खेल, 3. भारत की कला और संस्कृति, 4. भारतीय साहित्य, 5.भारत के स्मारक और स्थान, 6.सामान्य विज्ञान और जीवन विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक), 7.भारत और स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, 8.भारत और विश्व का सामाजिक, 9.शारीरिक और आर्थिक भूगोल, 10.भारतीय राजनीति और शासन – संविधान और राजनीतिक प्रणाली, 11.अंतरिक्ष और भारत के परमाणु कार्यक्रम सहित सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास, 12.संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन, 13.भारत और विश्व में बड़े पैमाने पर पर्यावरण संबंधी मुद्दे, 14.कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें, 15.आम संकेतन, 16.भारत में परिवहन प्रणाली, 17.भारतीय अर्थव्यवस्था, 18.भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां, 19.फ्लैगशिप सरकार के कार्यक्रम, 20.भारत की वनस्पति और जीव, 21. भारत की महत्वपूर्ण सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, आदि।
बता दें कि रेलवे ने 2019 में 1 लाख 40 हजार से अधिक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) में ग्रुप डी, एनटीपीसी, पैरामेडिकल, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड विभागों में 1,42,648 भर्तियां होनी हैं, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। RRC ग्रुप डी के 1,03,769 वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 अप्रैल 2019 है। मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड के 1665 पदों 07 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं पैरामेडिकल के 1937 पदों पर 02 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।