RRB JE Recruitmnt 2019: रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी जेई भर्ती 2019 के तहत 13847 रिक्त पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 31 जनवरी 2019 है। इसलिए पदों पर आवेदन का कल समापन होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे रेलवे जेई भर्ती 2018-19 के लिए अपने संबंधित क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें रेलवे ने आरआरबी जेई भर्ती के लिए अधिसूचना पीडीएफ जारी किया था जिसमें रेलवे के सभी भर्ती बोर्डों के लिए 13847 कनिष्ठ अभियंता के पदों पर रिक्तियों का विवरण था। इनके लिए रेलवे ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।

आरआरबी जेई भर्ती 2019 के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 31 जनवरी 2019 तक जारी रहेगी। आवेदक ऑनलाइन आवेदन शुल्क 5 फरवरी 2019 तक जमा कर सकेंगे।

पदों का विवरण- रेलवे भर्ती वार्ड (आरआरबी) द्वारा चल रही भर्ती के माध्यम से भरी जाने वाली कुल रिक्तियों की संख्या 13487 है। इनमे जूनियर इंजीनियर (जेई), जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी), डिपो मैटीरियल अधीक्षक (डीएमएस) और रासायनिक और धातु असिस्टेंट (सीएमएस) पदों पर नियुक्ति होगी।