RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए कैंडीडेट्स को अपने आवेदन में सुधार का मौका दिया गया है और आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है। जिन कैंडीडेट्स के आवेदन फॉर्म में गलती होने की वजह से उन्हें निरस्त कर दिया गया था, वे इस लिंक के माध्यम से करेक्शन कर सकते हैं। बता दें कि ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित होगी।

Sarkari Naukri, Sarkari Results Live: केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों में निकली भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

ये भर्ती परीक्षा काफी समय से टल रही थी, लेकिन अब इसे आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट हुए। यहां ये बात ध्यान रखें कि करेक्शन की लिंक केवल उन्हीं आवेदकों के लिए है, जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हुए हैं। करेक्शन का लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा।

RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा और उससे जुड़ा अपडेट क्या है? यहां जानें

Live Updates
22:04 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कब से है परीक्षा

परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी।

21:42 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड से पहले क्या जारी होगा

एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।

20:55 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन पदों पर होगा चयन

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

20:05 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इस बात का रखें खास ध्यान

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार अपने पास एडमिट कार्ड और फोटो आईडेंटिटी प्रूफ जरूर रखें। देर में पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

19:24 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल साइंस के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल साइंस से CBSE कक्षा 10 के स्तर की फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से सवाल पूछे जाएंगे।

18:52 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक कर लें तैयार

परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। इनकी अच्छे से तैयारी करके आएं। रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

18:16 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसमें भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए होती है।

11:45 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: चयन किन पदों पर होगा

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी होंगे।

11:22 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

10:45 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

10:15 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: स्थगित हो चुकी थी परीक्षा

आरआरबी की परीक्षा 31 मई को बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर स्थगित की जा चुकी है। ऐसा कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से हुआ था।

09:43 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कैसे करें आवेदन फॉर्म में संशोधन

स्टेप 1- rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- संशोधन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5- आवेदन पत्र जमा करें।

09:06 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: मोडिफिकेशन लिंक किसके लिए है

मोडिफिकेशन का लिंक उन कैंडीडेट्स के लिए है, जिनके आवेदन को गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था। करेक्शन का लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा।

08:30 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कब से है परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त भी किए गए थे, इसीलिए आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है।

08:02 (IST) 19 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आवेदन फॉर्म में कर सकते हैं सुधार

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जिन कैंडीडेट्स के आवेदन गलत फोटो या हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हो गए थे, वे अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर इसके लिए एक मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।

22:10 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों की तरफ से एडमिट कार्ड का इंतजार काफी समय से हो रहा है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

21:41 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के टॉपिक

इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से सवाल पूछे जाएंगे।

20:54 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए होती है।

20:23 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: कितने हैं रिक्त पद

आरआरबी ग्रुप डी का नोटिफिकेशन सबसे पहले 2019 में आया था, लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

19:20 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: किन पदों पर चयन होगा

रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। तकनीकी विभाग इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल और एस एंड टी होंगे।

18:37 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: इन चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।

18:05 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: यहां मिलेगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

11:20 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Admit Card LIVE Updates: स्थगित कर दी गई थी परीक्षा

आरआरबी की परीक्षा 31 मई को बोर्ड द्वारा सूचना जारी कर स्थगित कर दी थी। इसमें कहा गया था कि कोविड-19 स्थिति में सुधार होने के बाद ही परीक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

10:26 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कैसे करें संशोधन

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन की स्थिति जांचें।

स्टेप 4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5- आवेदन पत्र जमा करें।

09:39 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: किन लोगों के लिए है मोडिफिकेशन लिंक

करेक्शन का लिंक 26 दिसंबर तक एक्टिव रहेगा। करेक्शन की लिंक केवल उन्हीं आवेदकों के लिए है, जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से रिजेक्ट हुए हैं।

09:06 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: कब से होगी परीक्षा

आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित होगी। क्योंकि इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसलिए ये परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त किए गए थे, इसीलिए आरआरबी ने मोडिफिकेशन की लिंक एक्टिव की है।

08:35 (IST) 18 Dec 2021
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card LIVE Updates: आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जिन कैंडीडेट्स के आवेदन गलत फोटो या हस्ताक्षर की वजह से निरस्त हो गए थे, वे अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर एप्लीकेशन मॉडिफिकेशन का लिंक एक्टिव किया गया है, जिस पर जाकर सुधार किया जा सकता है।