Sarkari Naukri, Sarkari Results: एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) में कई पदों पर भर्ती निकली है। ये भर्ती दिल्ली के लिए हो रही है। रिक्त पदों की संख्या 1120 है और भर्ती इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए हो रही है। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करें।
Sarkari Naukri-Results 2021: CHECK HERE
एनबीसीसी इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए नोटिफिकेशन भी आया है। रिक्त पदों की संख्या 70 है। और आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के लिए 8 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.in पर जाएं।
RRB Group D 2021 Exam Date, Admit Card: CHECK HERE
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों ने IT कंप्यूटर में BE / B.Tech किया है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CGVYAPAM) ने सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2021 है। रिक्त पदों की संख्या 200 है और परीक्षा 23 जनवरी 2022 को होगी। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट inb.centralbank.net.in पर जाएं।
स्टेप 2- आवेदन करने से पहले रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन करने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 4- आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 5-आवेदन पत्र की एक प्रति अपने पास रखें।
जो कैंडीडेट इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनकी न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 30 सितंबर, 2021 के आधार पर होगी।
सेंट्रल बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका है। पहले, आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर 2021 थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। रिक्त पदों की संख्या 14 है। सेंट्रल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट inb.centralbank.net.in पर जाकर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को 500 रुपए शुल्क के रूप में देना होगा। . SC/ST/PWD और महिला कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार esic.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को 7th CPC के अनुसार वेतनमान मिलेगा। वेतन 56,100 रुपए से 1,77,500 रुपए तक दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। आयु की गणना 31 जनवरी, 2022 से होगी।
रिक्त पदों की कुल संख्या 1120 है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 459 पद, एससी के लिए 158, एसटी के लिए 88, ओबीसी के लिए 303 और ईडब्ल्यूएस के लिए 112 पद हैं।
एम्प्लॉयमेंट स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ESIC) दिल्ली ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए है। रिक्त पदों की कुल संख्या 1120 है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर विजिट करें।
डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर इलेक्ट्रिकल- 60 % अंकों के साथ बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
मैनेजमेंट ट्रेनी- बीटेक डिग्री सिविल इंजीनियरिंग के साथ
मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल- बीटेक डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के साथ
स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट- nbccindia.in पर जाएं।
स्टेप 2- Recruitment सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3- NBCC India Various Post Recruitment Online Form 2021 पर क्लिक करें।
स्टेप 4- Apply Online पर क्लिक करें।
स्टेप 5- मांगी गई डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 6- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
एनबीसीसी इंडिया की 70 रिक्त सीटों में से डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर इलेक्ट्रिकल के लिए 10 सीटें, मैनेजमेंट ट्रेनी सिविल के लिए 40 सीटें, मैनेजमेंट ट्रेनी इलेक्ट्रिकल के लिए 15 सीटें, प्रोजेक्ट मैनेजर सिविल बैकलॉग के लिए एक सीट और सीनियर स्टेनोग्राफर बैकलॉग में एक सीट भरी जाएगी। ऑफिस असिस्टेंट के लिए 3 सीटें हैं।
एनबीसीसी इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आया है। रिक्त पदों की संख्या 70 है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nbccindia.in पर जाएं। आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन के लिए 8 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है।
जनरल और अन्य राज्य के लोगों के लिए आवेदन फीस 535 रुपए है। एमपी रिजर्व श्रेणी के लिए आवेदन फीस 285 रुपए है और करेक्शन चार्ज 50 रुपए है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन फीस दे सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने IT कंप्यूटर में BE / B.Tech किया है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन करने के योग्य हैं। आवेदन की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने कंप्यूटर प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। आवेदन 24 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक किए जा सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में कुल 84 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 19 पद, ट्रेनी इंजीनियर (मैकेनिकल) के 11 पद, ट्रेनी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 3 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 36 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 8 पद, प्रोजेक्ट इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) के 6 पद और प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 1 पद शामिल हैं।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IAF AFCAT Entry 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 20 साल से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में भर्ती के लिए 20 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा फ्लाइंग ब्रांच भर्ती के लिए उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैथ्स और फिजिक्स विषयों से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए।
भारतीय वायु सेना में AFCAT Entry के माध्यम से फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन टेक्निकल) ब्रांच में 317 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा NCC स्पेशल एंट्री के तहत CDSE रिक्तियों में से 10% सीटों पर भर्ती की जाएगी।
भारतीय वायु सेना ने ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careerindianairforce.cdac.in या afcat.cdac.in पर 30 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ओडिशा पुलिस की इस भर्ती के लिए टेक्निकल फील्ड के युवा आवेदन कर सकते हैं। बीटेक कर चुके युवा नोटिफिकेशन में मांगी गई योग्यता की जानकारी देख लें, उसके बाद ही आवेदन करें।
आवेदक की उम्र 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए और 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2021 पर आधारित होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
कैंडीडेट्स का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। ये परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया 13 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2022 है। ओडिशा पुलिस की इस भर्ती के लिए टेक्निकल फील्ड के युवा आवेदन कर सकते हैं।
पुलिस में भर्ती होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ओडिशा पुलिस में बड़ा मौका है। यहां असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती निकली है। रिक्त पदों की संख्या 144 है। आवेदन करने के लिए ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac पर विजिट करें। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।
आईआईएम लखनऊ में कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जनवरी 2022 है। भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac पर विजिट करें।
इस प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल ऑफिसर के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पहले साल में 25000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, दूसरे साल में 28000 रुपए और तीसरे साल से पांचवें साल तक 31,000 रुपए का वेतन मिलेगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने टेक्निकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ecil.co.in पर 21 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।