RRB ALP, Technician CBT 2 Admit Card, Exam Date, Center 2018-2019: रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी जल्द ही आरआरबी एएलपी और तकनीशियन परीक्षाओं के दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। अगर पिछले रूझानों को देखा जाए तो बोर्ड आरआरबी एएलपी और तकनीशियन दूसरे स्टेज की सीबीटी परीक्षाओं की तिथि और शहर आरआरबी की विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइटों पर 10 और 11 जनवरी तक जारी कर सकता है। इसके अलाव, आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड 2018 16 जनवरी तक जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि वो सभी अपडेट पाने के लिए अपने क्षेत्र की साइट चेक करते रहें।
आरआरबी ने पहले चरण की सीबीटी परीक्षा से 10 दिन पहले परीक्षा तिथि और शहर जारी किया था और परीक्षा के 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। चूकिं आरआरबी एएलपी की दूसरे स्टेज का सीबीटी एग्जाम, 21, 22 और 23 जनवरी 2019 को आयोजित होने वाला है तो इसके अनुसार, एडमिट कार्ड 16 जनवरी, 2019 को या इसके आसपास जारी किए जा सकते हैं।
Download RRB ALP CBT admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सभी उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्र की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
2. अपने एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी चेक करने के लिए, आरआरबी की संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाएं और एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नई विंडो खुलेगी। अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
दूसरे चरण की CBT परीक्षा दो भागों में होगी। भाग A और B। पहले भाग में वैकल्पिक प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसकी अवधि 90 मिनट की होगी। इसे क्वालीफाई करने के लिए 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे। दूसरे भाग में 75 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह 60 मिनट का होगा। सभी प्रश्नों पर एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके लिए क्वालिफाई मार्क्स 35 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।