RPSC ASO Exam 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (RPSC ASO Exam 2022) परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। नोटिस RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया गया है, जिसे अभ्यर्थी चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले सभी परीक्षार्थियों को अपनी कोरोना संबंधी रिपोर्ट आरपीएससी को देनी होगी। परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले शाम 4 बजे तक आधिकारिक मेल आईडी examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर अपनी कोरोना रिपोर्ट भेज सकते हैं।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए परीक्षा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा के जरिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 218 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2021 तक चली थी।

इन पदों के लिए मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स की डिग्री अधिकतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई थी। वहीं आवेदन की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई थी।

RPSC ASO Exam 2022: ऐसे चेक करें नोटिस
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए News and Events सेक्शन में जाएं।
3.यहां New Icon30/06/2022 – Press note regarding Covid-19 Candidates for Asst. Statistical Officer 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4.नोटिस आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।