RPSC ASO Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (RPSC ASO Exam 2022) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (RPSC ASO Admit Card 2022) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 8 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
परीक्षा राज्य में निर्धारित केंद्र पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 218 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू होकर 21 दिसंबर 2021तक चली थी।
इन पदों के लिए मैथमेटिक्स, स्टैटिसटिक्स, इकोनॉमिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स की डिग्री अधिकतम शैक्षणिक योग्यता मांगी गई थी। वहीं आवेदन की अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई थी।
RPSC ASO Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Admit Card for Asst. Stats. Off (Eco. And Stats.) 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब Asst. Statistical Officer 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
4.यहां Get Admit Card पर क्लिक करें।
5.आवेदन संख्या आदि मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
अब चेक करें और प्रिटं निकाल लें।