Rajasthan Police Constable Answer Key 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा (Rajasthan Police Constable Exam 2022) की प्रोविजनल आंसर-की (Rajasthan Police Constable Answer Key 2022) जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जारी आंसर-की को चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2022 को किया गया था।

जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 7 जुलाई तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इस परीक्षा के जरिए राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के कुल 4388 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी चाहिए। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को अलग चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल आंसर- की के साथ कांस्टेबल परीक्षा का कटऑफ भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 13 मई 2022 , 14 मई 2022 , और 16 मई 2022 को दो पालियों में किया गया था। 16 मई को दूसरी पाली में हुई परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, जिसका आयोजन 2 जुलाई को किया गया था। परीक्षा राज्य के 25 जिलों में निर्धारित 28 केंद्र पर आयोजित की गई थी।

Rajasthan Police Constable Exam Answer Key 2022 How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की और दर्ज कराएं आपत्ति

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
4.आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5.अब चेक करें और यदि आपत्ति हो तो दर्ज कराएं।