RRB Railway Group D Answer Key Result 2018: Railway Recruitment Board (RRB) द्वारा आयोजित की गई ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द जारी की जा सकती है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट @rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रुप डी भर्तियों की परीक्षा आसंर की 11 जनवरी 2019 तक अपलोड की जा सकती है जिसको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट सभी रीजनल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
आवेदकों के पास आंसर Key के जवाबों पर आपत्ति जताने के लिए अगले 7 दिनों का समय होगा। आरआरबी के अधिकारी अंगराज मोहन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार 11 जनवरी, 2019 (शुक्रवार) को जारी किये जाएंगे।” ग्रुप डी के पदों की भर्ती के लिए आरआरबी ने भर्ती परीक्षा 17 दिसंबर, 2018 को आयोजित की थी। यह परीक्षा 90 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे और गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग थी।
RRB Railway Group D Answer Key 2018: ऐसे करें आंसर की डाउनलोड
1. आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या केंद्र की वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘ग्रुप डी 2018 आंसर की..’ पर क्लिक करें।
3. एक नई विंडो खुलेगी जिसमें ‘डाउनलोड द आंसर की’ का विकल्प होगा।
4. उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आंसर की को डाउनलोड करके और प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं।
अभ्यर्थी आंसर की पर ऑब्जेक्शन भी उठा सकते हैं। आपत्तियों और आंसर लिंक से संबंधित विवरण 11 जनवरी, 2019 को सक्रिय हो जाएंगे। भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 1.90 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था। इस परीक्षा के जरिए कुल 62,907 पदों को भरा जाएगा।