NGT Recruitment 2022: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट greentribunal.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार NGT Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं।
NGT Vacancy 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में असिस्टेंट के 6 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड I के 4 पद, हिंदी ट्रांसलेटर के 1 पद, लाइब्रेरियन के 2 पद, स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 9 पद और स्टाफ कार ड्राइवर के 5 पद शामिल हैं। असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत सैलरी दी जाएगी।
NGT Job Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड I और लाइब्रेरियन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि, हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए आयु 23 साल से 32 साल और स्टाफ कार ड्राइवर के लिए 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
NGT Job Application: ऐसे करना होगा अप्लाई
योग्य उम्मीदवार National Green Tribunal Recruitment 2022 के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक दस्तावेज नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर 25 जुलाई 2022 की शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के माध्यम से भी आवेदन भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
