NABARD Assistant Manager Grade A Recruitment 2022: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार NABARD Grade A Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाईट nabard.org पर 18 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2022 तय की गई है।

NABARD Grade A Vacancy: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से 170 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, रूरल डेवलपमेंट बैंकिंग सर्विस में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 161 पद, राजभाषा सर्विस में 7 पद और प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी सर्विस में 2 पद शामिल हैं।

NABARD Grade A Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। प्रोटोकोल एंड सिक्योरिटी सर्विस में ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए आयु 25 साल से 40 साल के बीच में होनी चाहिए। वहीं, अन्य पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 साल तय की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

NABARD Grade A Application: यह करें आवेदन
ग्रेड ए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस प्रिलिमनरी परीक्षा में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर 18 जुलाई से 7 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।