MPPSC SES Prelims Answer Key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को किया गया था।

आयोग ने सिविल / मैकेनिकल सहित सामान्य अध्ययन और इंजीनियर विषयों के लिए सभी चार सेटों की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने पर 7 दिनों के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट घोषित करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रांरभिक परीक्षा के नतीजे घोषित करने के बाद आयोग मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 466 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए पहले 22 मई 2022 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया गया। बता दें कि इस परीक्षा के लिए दोबारा से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो 25 मई 2022 से 3 जून 2022 तक चली थी।

MPPSC SES Prelims Answer Key 2022 Releaed How to Check: ऐसे चेक करें आंसर-की

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
-होम पेज पर दिए गए What’s New सेक्शन में जाएं।
-यहां दिए गए Provisional Answer Key – State Engineering Service Examination 2021 Dated 06/07/2022 के लिंक पर क्लिक करें।
-आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
-अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।