MPPSC SFS Mains Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा (MPPSC) आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 जून 2022 दोपहर 12 बजे से 28 जून 2022 रात 12 बजे तक चली थी।आवेदन में सुधार करने के लिए अभ्यर्थियों को 30 जून 2022 तक का समय दिया गया था। आयोग ने प्रति सुधार हेतु 50 रूपए का शुल्क भी निर्धारित किया था।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2022 को दोपहर12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में ओएमआर सीट पर होगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें जाएंगे। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।
बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 20221 को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक चली थी। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3129 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था।
MPPSC SFS Mains Exam 2020 Schedule How to Check: ऐसे चेक करें परीक्षा शेड्यूल
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Online Application Form – State Forest Service Mains Examination 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
3.परीक्षा कार्यक्रम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट करें।
