MPPSC SES Prelims Answer Key 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए 14 जुलाई 2022 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई 2022 को किया गया था और प्रोविजनल आंसर-की 7 जुलाई 2022 को जारी की गई थी।आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराने का लिंक 7 जुलाई 2022 को एक्टिव किया गया था। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को 14 जुलाई 2022 तक का समय दिया गया है।
प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्ति के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंग, वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन इंटरव्यू में प्राप्त नंबरों के जरिए किया जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 466 रिक्त पदों को भरा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन पहले 22 मई 2022 को किया जाना था, लेकिन बाद में आयोग ने संशोधित शेड्यूल जारी किया था और परीक्षा 3 जुलाई को संपन्न हुई थी। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
MPPSC SES Prelims Answer Key 2022 How to Raise objection: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए Objection Link – State Engineering Service Examination 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3.अब Application Form पर क्लिक करें।
4.रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
5.अब आपत्ति दर्ज कराएं।