MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने गाइनोकोलॉजिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार MPPSC Gynecology Specialist Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 8 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2022 तय की गई है।

MPPSC Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्त्री रोग विशेषज्ञ 153 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌ जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 41 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 25 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 31 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 41 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा।

MPPSC Gynecologist Eligibility: क्या होना चाहिए योग्यता
मध्यप्रदेश में इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सी.पी.एस डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

MPPSC Gynecologist Application: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवार MPPSC Gynecologist Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 8 अगस्त 2022 से 1 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए और अन्य उम्मीदवारों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।