MPPEB Group 3 Recruitment 2022: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने सब इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी MPPEB Group 3 Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त निर्धारित की गई थी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन सहित 2621 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

MPPEB Group 3 Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

एमपी में ग्रुप 3 पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

MPPEB Group 3 Exam 2022: ऐसे होगा चयन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। समूह 3 परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य गणित और सामान्य अंग्रेजी सहित अन्य विषयों से 200 अंको के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50% और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।