MPHC Notice 2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MPHC) ने पर्सनल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने MPHC Personal Assistant Recruitment 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमनरी परीक्षा और मेन्स परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह प्रिलिमनरी परीक्षा 9 अप्रैल 2022 को जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जिलों के केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से 30 मार्च 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय निज सहायक प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज, इंग्लिश ग्रामर, जनरल कंप्यूटर और इंग्लिश शार्ट हैंड से कुल 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।

इस प्रक्रिया के माध्यम से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 22 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 36200 रुपए से 114800 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।