Karnataka Bank Clerk Result 2022: कर्नाटक बैंक ने क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने Karnataka Bank Clerk Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Karnataka Bank Clerk Exam 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 जुलाई और 17 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अब बैंक के हेड ऑफिस, मंगलुरु में इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।
How to download Karnataka Bank Clerk Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट karnatakabank.com पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे करियर सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: फिर ‘RESULTS OF THE ONLINE EXAMINATION HELD ON 16-07-2022 & 17-07-2022’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Karnataka Bank Clerk Recruitment 2022: कितना मिलेगा वेतन?
कर्नाटक बैंक में क्लर्क पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 43000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए 10 मई से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।