JVNNL Technical Helper Result 2022: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) ने तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटenergy.rajasthan.gov.in के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक निर्धारित केंद्रों पर किया गया था।

रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज ऑफ भी जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।परीक्षा जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवा में निर्धारित केंद्र पर आयोजित की गई थी।परीक्षा में सामान्य जागरूकता और तकनीकी ज्ञान पर 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछें गए थे।

परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया था। परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को अगले चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

टेक्निकल हेल्पर III के कुल 1512 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया गया था इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक चली थी। इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी।

JVNNL Technical Helper Result 2022 Announced How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइटenergy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए RECRUITMENT OF TECHNICAL HELPER-III के लिंक पर क्लिक करें।
3.रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4.अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।