JSSC Nurse Admit Card 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (Jharkhand Staff Selection Commission) ने ग्रेड ए नर्स भर्ती परीक्षा (JSSC Nures Exam 2022) के लिए एडमिट कार्ड (JSSC Nures Admit Card 2022) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के जरिए परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई 2022 को किया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। नर्स ग्रेड ए के कुल 350 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगाी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां बताए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिय 12 मई 2022 से शुरू होकर 11 जून 2022 तक चली थी। अधिकतम शैक्षणिक योग्यता किसूी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री मांगी गई थी। वहीं आवेदन की अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई थी। आरक्षित वर्ग के आवेदन की अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई थी।

JSSC Nurse Admit Card 2022 How to Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

1.सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
2.होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं।
3.यहां Link for Admit Card of Grade “A” Nurse RIMS Competitive Examination-2022 के लिंक पर क्लिक करें।
4.अब यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
5.एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
6.अब चेक करें और डाउनलोड करें।