JIPMER Recruitment 2022: जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ने नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार JIPMER Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 11 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2022 से शुरू की जा चुकी है।

JIPMER Group B and C Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से नर्सिंग ऑफिसर ग्रुप बी के 128 पद, एक्स रे टेक्नीशियन के 9 पद और रेस्पिरेट्री लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के तहत 44900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, ग्रुप सी पदों के लिए 29,200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

JIPMER Group B & C Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में B.Sc. की डिग्री होनी चाहिए। नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 35 साल और अन्य पदों के लिए 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

JIPMER Job Application: यहां करना होगा आवेदन
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर‌ 11 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌इसके लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।