ITBP Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी ITBP Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 19 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।
ITBP Constable Vacancy 2022: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस में कांस्टेबल के 108 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कारपेंटर के 56 पद, मेसन के 31 पद और प्लंबर के 21 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
ITBP Constable Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
ITBP Constable Exam 2022: ऐसे होगा चयन
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी ITBP Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 19 अगस्त से 17 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।