Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी Indian Navy Tradesman Recruitment 2022 के लिए erecruitment.andaman.gov.in पर 6 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2022 तय की गई है।

Indian Navy Tradesman Vacancy 2022: इतने पद खाली

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में ट्रेड्समैन के कुल 112 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 43 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 32 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 18 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 1 के तहत 18000 रुपए से 56900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

Indian Navy Tradesman Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता

भारतीय नौसेना में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

Indian Navy Tradesman Exam 2022: ऐसे होगा चयन

ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस आदि विषयों से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 6 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ‌ अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।