Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (SSR) के तहत अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार Indian Navy Agniveer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 15 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2022 तय की गई है।

Indian Navy Agniveer Vacancy: इतने पदों पर भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना में अग्निवीर के 2800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए केवल अविवाहित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 30000 रुपए महीने का प्रारंभिक वेतन दिया जाएगा।

Indian Navy Agniveer Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स विषयों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का जन्म 1 नवंबर 1999 से 30 अप्रैल 2005 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी और महिला उम्मीदवारों की 152 सेमी निर्धारित की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer Application: इस तारीख तक करें आवेदन
भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।