Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी Indian Navy Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 18 अगस्त 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय नौसेना के एग्जीक्यूटिव और टेक्निकल ब्रांच में 31 पद और एजुकेशन ब्रांच में 5 पद सहित कुल 36 पदों पर भर्ती की जाएगी। जेईई मेन 2022 में उपस्थित अभ्यर्थी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

भारतीय नौसेना में इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से न्यूनतम 70% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। ‌इसके अलावा अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जनवरी 2006 के बीच होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Indian Navy Application: इस तारीख तक करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की जानकारी मेल या एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर 18 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।