Indian Army Recruitment 2022: भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमिशन (SSC) के लिए अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Indian Army SSC Tech 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर आज यानी 8 मार्च 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना शॉर्ट सर्विस कमिशन भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है।
इस अभियान के माध्यम से भारतीय सेना में शॉर्ट सर्विस कमिशन के कुल 191 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अविवाहित पुरुष के लिए 175 पद, अविवाहित महिला के लिए 14 पद और रक्षा कर्मियों की विधवाओं के लिए 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। शॉर्ट सर्विस कमिशन (टेक्निकल) कोर्स ऑफिसर्स ट्रेंनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई, तमिलनाडु में अक्टूबर 2022 से शुरू किया जाएगा।
भारतीय सेना में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 56100 रुपए महीने का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
सभी योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 6 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।
