Indian Army Recruitment 2019: भारत सेना मार्च से देश के विभिन्न स्थानों पर एक मेगा भर्ती रैली आयोजित करेगी। युवा उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली मार्च से अप्रैल तक आंध्र प्रदेश, असम, झारखंड, चेन्नई, पुडुचेरी, राजस्थान, नागालैंड और पंजाब राज्यों में आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली में, उम्मीदवारों को फिजिकल एडमिशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। चयनित उम्मीदवारों को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए उपस्थित होना होगा, जिसकी तारीखें जल्द ही अधिसूचित की जाएंगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एडमिट कार्ड मिलेगा। आवेदकों को भर्ती रैली में उपस्थिति के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां-
1. सेना भर्ती रैली, सिकंदराबाद: 30 मार्च
2. सेना भर्ती रैली, राजस्थान: इंदिरा गांधी स्टेडियम, अलवर में 25 से 26 मार्च
3. सेना भर्ती रैली, अरुणाचल प्रदेश: मरियानी, असम में 7 मार्च
4. सेना भर्ती रैली, त्रिपुरा: 7 मार्च को मरियानी, असम में
5. सेना भर्ती रैली, रांची: 1 से 15 अप्रैल
6. सेना भर्ती रैली, लुधियाना: 10 से 20 मार्च
7. सेना भर्ती रैली, असम: 2 से 9 मार्च, 2019
शैक्षिक योग्यता- सोल्जर जनरल: उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं की परीक्षा 45 प्रतिशत सहित साथ तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करनी होगी। गोरखा उम्मीदवारों के पास कक्षा 10 का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
सोल्जर क्लर्क/स्टोरकीपर तकनीकी: इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुल 60 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।
आयु सीमा- पदों पर आवेदन करने के लिे उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष है।
आवेदन प्रक्रिया- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ अपने क्षेत्र के मुताबिक भर्ती रैली में उपस्थित होने की आवश्यकता है।