Indian Army Agniveer Recruitment 2022: भारतीय थल सेना में अग्निवीर पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के जरिए 3 अगस्त 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना ने राज्यवार भर्ती रैली की तिथियां भी घोषित कर दी हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी रैली तिथियां चेक कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं), ‌‌अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) के पदों पर भर्ती की जाएगी।

Indian Army Agniveer Bharti 2022: यह मांगी गई है योग्यता
अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क पदों के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं) पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं) पद के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य हैं।

Army Agniveer Bharti 2022:यह निर्धारित की गई है उम्र सीमा
इन विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

Army Agniveer Recruitment 2022: इन चरणों में होगा अग्निवीरों का चयन
अग्निवीर पदों पर अभ्यर्थियों का चयन भर्ती रैली, मेडिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। अभी लिखित परीक्षा की तिथि नहीं घोषित की गई है।

Indian Army Agniveer Rally Schedule: यह भर्ती रैली का शेड्यूल
यूपी
बरेली – 19 अगस्त 2022 से 15 सितंबर 2022
मेरठ – 20 सितंबर 2022 से 10 अक्टूबर 2022
आगरा – 20 सितंबर 2022 से 10 अक्‍टूबर 2022
लखनऊ – 22 अक्‍टूबर 2022 से 10 नवंबर 2022
फैजाबाद – 16 नवंबर 2022 से 6 दिसंबर 2022
वाराणसी – 16 नवंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022

राजस्थान
जयपुर जोन – 29 सितंबर 2022 से 14 अक्‍टूबर 2022
अलवर – 10 सितंबर 2022 से 14 सितंबर 2022
जोधपुर – 28 नवंबर 2022 से 12 दिसंबर 2022
कोटा – 1 नवंबर 2022 से 14 नवंबर 2022
झुंझुन – 13 अगस्त 2022 से 6 सितंबर 2022

मध्य प्रदेश
15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक