India Post GDS Result 2022: भारतीय डाक झारखंड सर्कल द्वारा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इंडिया पोस्ट जीडीएस भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है। आधिकारिक रिजल्ट के अनुसार, जीडीएस एग्जाम में 28 उम्मीदवारों को पूर्णांक के बराबर प्राप्तांक मिले हैं।
India Post GDS Vacancy 2022: इस तारीख तक करें वेरिफिकेशन
भारतीय डाक के तहत झारखंड सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के 610 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों से 2 मई से 5 जून 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अब जीडीएस भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 5 जुलाई 2022 तक सभी आवश्यक दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होगा।
India Post GDS Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
भारतीय डाक में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) / डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। जबकि, अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को 10,000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
India Post Jharkhand Circle: इन राज्यों का रिजल्ट घोषित
भारतीय डाक ने इसके अलावा उत्तर पूर्वी क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, तमिल नाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सर्कल के लिए जीडीएस एग्जाम का रिजल्ट 20 जून को जारी किया था।