ITBP SI Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ITBP Sub Inspector Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 16 जुलाई 2022 से शुरू की गई है।
ITBP Sub Inspector Eligibility: यह होनी चाहिए योग्यता
सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी होना चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। बता दें कि पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 170 सेमी और महिला उम्मीदवार की 157 सेमी होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी मिलेगी।
ITBP Sub Inspector Vacancy: इतने पदों पर भर्ती
सब इंस्पेक्टर के 37 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 8 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 6 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंटेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
ITBP Sub Inspector Salary: इतना मिलेगा वेतन
सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।