High Court Recruitment 2022: कर्नाटक हाईकोर्ट ने असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार Karnataka High Court Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर 7 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर के 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। कर्नाटक हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन टाइपिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

कर्नाटक हाईकोर्ट में इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड से SSLC या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की आयु 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस अभियान के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार Patna High Court Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर 29 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू की जा चुकी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।