DSSSB TGT Maths Result 2022: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने टीजीटी मैथमेटिक्स (पुरुष) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने DSSSB TGT Maths Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB TGT Maths Exam 2022: इस तारीख को हुई परीक्षा

बोर्ड द्वारा टीजीटी मैथमेटिक्स टियर 1 की परीक्षा 2 सितंबर और 4 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा में उपस्थित 9672 उम्मीदवारों के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर 6 जनवरी 2022 को अपलोड किए गए थे। अब बोर्ड ने इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

How to download DSSSB TGT Mathematics Result 2022

स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: फिर ‘RESULT NOTICE NO 1473 : TGT MATHEMATICS MALE POST CODE 38/21 DOE’ के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।

स्टेप 5: आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

DSSSB TGT Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से टीजीटी मैथमेटिक्स के 988 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 388 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 211 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 197 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 143 पद और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लिए 49 पद शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।