DSSSB Result 2022: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने DSSSB Draftsman Grade I Exam 2022 में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 13 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में उपस्थित 397 अभ्यर्थियों के अंक 21 जुलाई 2022 को जारी किए गए थे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बोर्ड ने ड्राफ्ट्समैन पदों के लिए 7 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
How to check DSSSB Delhi Jal Board Draftsman Grade I Result 2022
स्टेप 1: सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर ‘RESULT NOTICE NO: 1480 DRAFTSMAN GRADE-I POST CODE-16/21 DELHI JAL BOARD’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
स्टेप 5: आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली जल बोर्ड में ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I के 17 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी थी। जिसमें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1 पद, सामान्य वर्ग के लिए 9 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 5 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।