DRDO Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी DRDO Apprentice Recruitment 2022 के लिए रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 15 दिन के अंदर तक आवेदन कर सकते हैं।
DRDO Apprentice Vacancy 2022: इतने पद खाली
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से डिफेंस लैबोरेट्री, जोधपुर में अप्रेंटिस के 36 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के 7 पद, कारपेंटर के 1 पद, वेल्डर के 1 पद, टर्नर के 1 पद, मशीनिस्ट के 1 पद, फिटर के 1 पद, इलेक्ट्रीशियन के 1 पद और स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 6 पद सहित अन्य पद शामिल हैं।
DRDO Apprentice Eligibility: ऐसे होगा चयन
डीआरडीओ में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 7000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अभ्यर्थी मेल आईडी director.dl@gov.in पर निर्धारित प्रारूप में तय समय के अंदर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
DRDO JRF Vacancy 2022: इतना मिलेगा स्टाइपेंड
डीआरडीओ ने जूनियर रिसर्च फेलो के 2 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 31000 रुपए महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।