DRDO Recruitment 2022: डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी DRDO CEPTAM Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट drd.gov.in पर 23 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की गई है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 1075 पद और टेक्नीशियन के 826 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 6 के तहत 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। जबकि, टेक्नीशियन पदों के लिए 19900 रुपए से 63200 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।
DRDO Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?
डीआरडीओ में इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
DRDO Job Application: इतना देना होगा शुल्क
इन पदों पर भर्ती के लिए चयन दो चरणों की लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 23 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।