Bihar Prohibition Constable Recruitment 2022: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने मद्य निषेध, उप उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी CSBC Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 13 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कांस्टेबल के 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 40 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 7 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 13 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद, पिछड़ा वर्ग (महिला) के लिए 1 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं।

CSBC Constable Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। ‌ इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ‌इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 53000 रुपए महीने तक की सैलरी दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

CSBC Constable Application: यहां करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता /दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी CSBC Constable Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर 13 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें।